ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लालरिनुंगा जेरेमी ने इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, चोटिल होने के बावजूद उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारतीय वेटलिफ्टर लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुषों के 67kg वर्ग में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए गोल्ड मडेल पर कब्जा किया। स्नेच में जेरेमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 140kg वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160kg वजन के साथ कुल 300kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी कैटेगिरी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। भारत का यह वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड तो कुल 5वां मेडल है। लालरिनुंगा जेरेमी से पहले संकेत सरगर (रजत), गुरुराज पुजारी (कांस्य), मीराबाई चानू (गोल्ड) और बिंद्यारानी देवी (रजत) ने भारत की झोली में मेडल डाले थे।

बात जेरेमी के मुकाबले की करें तो स्नेच में उन्होंने अपने पहले प्रसाय में 136kg वजन उठाया, वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 140kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में 67kg वर्ग में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143kg वजन उठाने की कोशिश की मगर वह असफल रहे। स्नेच में वह दूसरे नंबर पर चल रहे नाइजीरिया के खिलाड़ी से 10kg आगे थे।

क्लीन एंड जर्क में जेरेमी ने अपने पहले प्रयास में 154ंkg वजन उठाया और इस दौरान वह चोटिल भी हो गए थे। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने कुल 294kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया। अपने दूसरे प्रयास में इस भारतीय वेट लिफ्टर ने चोटिल होने के बावजूद 160kg वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया। दूसरे प्रयास के बाद जेरेमी घुटनों पर बैठ गए थे, मगर उनके चहरे पर वजन उठाने की खुशी साफ दिख रही थी। दूसरे प्रयास के बाद उनका कुल वजन 300kg हुआ।

चोटिल होने के बावजूद जेरेमी ने तीसरे प्रयास में रिस्क लेते हुए 165kg वजन उठाने का प्रयास किया, मगर वह इसमें असफल रहे। पहले उनके पैर में चोट लगी थी, मगर तीसरे प्रयास के बाद उनके बाएं हाथ में भी झटका लगा।

Scroll to Top