ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लालू यादव की गैरमौजूदगी से बढ़ेगी RJD की परेशानी

पटना (मानवीय सोच) चारा घोटाला  से जुड़ी सबसे बड़ी 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी. सीबीआई की विशेष अदालत क्या सजा सुनाएगी, यह तो चार दिन बाद पता चलेगा. इसके पहले लालू की अनुपस्थिति को लेकर राजद के कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं.

‘लालू की गैरमौजूदगी’

वैसे, यह कोई पहला मामला नहीं हैं कि लालू प्रसाद जेल जाने के कारण बिहार से दूर हुए हैं. इसके पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं जब लालू को यहां की राजनीतिक गतिविधियों से दूर होना पड़ा है. वैसे, लालू को अदालत से दोषी पाए जाने के बाद उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है. यादव ने कहा कि इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे.

तेजस्वी ने संभाली कमान

वैसे तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनाव में लालू यादव की अनुपस्थिति में राज्य में सबसे अधिक सीट जीत कर अपने नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिया है. लालू प्रसाद भी कई मौकों पर तेजस्वी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि लालू प्रसाद की अनुपस्थिति से राजद प्रभावित होगा.

लालू प्रसाद राजद में सर्वमान्य नेता रहे हैं. कई मामलों पर दोनो भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी आमने सामने आते रहे हैं. ऐसे मामले में लालू की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में प्रभाव पड़ेगा इसे नकारा नहीं जा सकता है.

‘नेताओं की उम्मीद बरकरार’

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी कहते हैं कि लालू प्रसाद पार्टी के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों की आवाज हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला अंतिम नहीं है, ऊपरी अदालत जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता मायूस जरूर हैं लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि जब जब गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश की गई वह आवाज और उभरकर सामने आई है.

Scroll to Top