ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लाल पोटली पर CM योगी का हमला

मेरठ (मानवीय सोच) यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान में अब सिर्फ नौ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में सपा-भाजपा में वाक युद्ध तेज हो गया है। दोनों तरफ से जोरदार हमले हो रहे हैं। मेरठ में मंगलवार को सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला किया।

सीएम योगी ने कहा कि वह (अखिलेश यादव) लाल पोटली लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने संकल्प ले लिया है। सीएम योगी ने लाल पोटली को भी दंगों से जोड़ दिया। योगी ने कहा कि आप कोई संकल्प नहीं ले सकते। जब यहां दंगे हो रहे थे और लोग मारे जा रहे थे तो आप सो रहे थे।

सीएम योगी ने लोगों से पूछा कि क्या आपने पिछले 5 साल में कोई दंगा देखा है? 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थे। क्या आप दंगे कराने वाले और महिला सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों को वोट देंगे? कोई भी स्वाभिमानी समाज उन तत्वों का समर्थन नहीं कर सकता जो महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। योगी ने कहा कि 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थे। युवकों ने विरोध किया तो उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर लिया गया। महिला सुरक्षा खतरे में थी। किसान दुखी और आत्महत्या करने को मजबूर थे।

पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने जेब से एक ‘लाल पोटली’ निकालकर दिखाई और कहा था कि इसमें अन्न है और इसलिए इसे जेब में लेकर घूम रहे हैं। अखिलेश ने कहा था कि किसानों के हक के लिए आखिरी वक्त तक लड़ेंगे। इसलिए मैं जेब में यह पोटली लेकर चलता हूं, लाल टोपी और लाल पोटली। अन्न दाता के पक्ष में उन्हें हारने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं। सीएम योगी से पहले राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा पर लाल पोटली को लेकर अखिलेश पर हमले कर चुके हैं।

 

Scroll to Top