ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लुलु मॉल के बाद अब चारबाग स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

यूपी (मानवीय सोच)  सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ में बड़े यूपी के सबसे बड़े लुलु मॉल में नमाज पढ़ने की घटना के बाद अब चारबाग स्टेशन पर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। चारबाग स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद ही हिंदू महासभा ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि वीडियो चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन का है।

हिंदू महासभा के संयोजक शिशिर चतुर्वेदी ने स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो देखकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से सरकर की गाइडलाइंस का उल्लंघन एक समुदाय लगातार कर रहा है। सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश भी हैं कि सार्वजनिक जगहों पर पूजापाठ या नमाज नहीं होगी। इसके बावजूद भी लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू महासभा ने सीओ जीआरपी संजीव कुमार सिन्हा को ज्ञापन भी दिया गया। जीआरपी को दिए गए शिकायत पत्र में मांग की गई है कि नमाज पढ़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

लखनऊ के लुलु मॉल में मॉल में शनिवार हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग को लेकर पहुंचे करणी सेना, बजरंग दल और कुछ अन्‍य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। राष्ट्रीय हिंदू युवा मंच के आदित्य मिश्रा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य नेहा सिंह भी मौजूद रहीं। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने कल्ली पश्चिम रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उधर, चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर नमाज पढ़े जाने को लेकर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्‍थलों पर जहां-जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां-वहां हम भी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

ये है पूरा मामला

शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे भी ललु मॉल में तीन युवक सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे थे। इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया था। मॉल में कल भी काफी हंगामा हुआ। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया था। उन्‍हें शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। इसी के साथ मॉल में सुंदरकांड का पाठ का आह्वान करने वाली हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष और हिंदू नेता स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया था।

Scroll to Top