लखनऊ (मानवीय सोच) सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले एक आरोपी सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर युवक को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में नमाज नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था।
उसके बाद मॉल प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।
इसके बाद मामले की सीसीटीवी की मदद से जांच करते हुए चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को नमाज पढ़ने में शामिल सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
मामले में इसके पहले चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
