कोलकाता में हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या से उबर नहीं पा रहा है। उसके बाद राजस्थान के सीकर में एक डॉक्टर का ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप उठेगी। बता दें कि सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ जिले में मौजूद फिजियोथेरेपी सेंटर में डॉक्टर की शर्मनाक हकीकत का भंडाफोड़ हुआ है। जहां वो लेडिज टॉयलेट के अंदर खुफिया कैमरा छिपा कर रखता था और महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्व. नंदलाल लखोटिया स्वास्थ्य एवं चिकित्सा केंद्र फिजियोथेरेपी सेंटर पर छापेमारी की। मौके पर जांच टीम को ऐसे-ऐसे सबूत मिले, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने डॉक्टर के बैग से हिडन कैमरा और ढेर सारे पेन ड्राइवें बरामद की। जिसमें हजारों की संख्या में अश्लील वीडियो भरे पड़े हैं।
