# लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी

मैनपुरी  : (मानवीय सोच) मैनपुरी के थाना करहल में लाइन हाजिर होने के बाद गुस्से में आई एक लेडी कांस्टेबल ने कार्यालय में जाकर मुंशी के साथ अभद्रता की। हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। हंगामा होता देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। मुंशी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना करहल में तैनात आरक्षी मुंशी लाखन सिंह 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे कार्यालय में थे, तभी थाना परिसर में बने आवास में निवास कर रही महिला कांस्टेबल रूपेश भारती वहां गुस्से में आई और लाखन को गालियां देने लगीं। कार्यस्थल से नीचे खींच कर गाल पर थप्पड़ मारने के साथ ही पीटना शुरू कर दिया। महिला आरक्षी द्वारा की जा रही हाथापाई को देख कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।