ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लेबनान में इजरायल का कहर : 35 बच्चों सहित 492 की मौत

लेबनान में इजरायल ने हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली सेना ने लेबनान के कम से कम 800 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। लेबनान ने दावा किया है कि इजरायली हमले में उसके कम से कम 492 नागरिक मारे गए हैं। मरने वालों में 35 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली स्ट्राइक का यह पिछले एक साल का सबसे घातक दिन रहा। 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पर हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया है। इजरायल के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हज़ीर हलेवी ने तेल अवीव स्थित मिलिस्ट्री हेडक्वाटर्स से अतिरिक्त हमलों की मंजूरी देने के बाद लेबनान पर हमले तेज हो गए हैं। हलेवी और अन्य इजरायली लीडर्स ने हिजबुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया गया है। सोमवार को किए गए हमले की जानकारी देते हुए इजरायल ने बताया कि उसने दिन में ईस्ट और साउथ लेबनान पर स्ट्राइक किया। यहां करीब 800 ठिकानों पर स्ट्राइक किया गया। इसके बाद बेरुत में स्ट्राइक किया गया।

1600 से अधिक लोग घायल

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमले में 492 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जिसमें 35 बच्चे और 58 महिलाएं शामिल हैं। इस अक्टूबर में यह लेबनान पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। पिछले सात दिनों में चार सौ से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें से कई नागरिक हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में पांच हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अक्टूबर के पहले भी 600 से अधिक लोग मारे गए

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में अक्टूबर महीना से पहले 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें 100 से अधिक सामान्य नागरिक शामिल थे जबकि अन्य लड़ाके थे।

Scroll to Top