ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लैपटॉप व टैबलेट वितरण : मंत्रीजी बोले, आप तकनीकी ज्ञान बटोरें या पबजी जैसे गेम खेलें यह आप तय करें

लखनऊ : (मानवीय सोच) स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत इंस्टीट्यूट आफ कोऑपरेटिव एंड कॉरपोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 183 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिए छात्र-छात्राएं अपना ज्ञान बढ़ाते हैं या फिर पबजी जैसे गेम खेलते हैं। यह उन्हें तय करना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा सभी देशों में बेहतर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने का निर्णय लिया था। इस साल 35 लाख युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना में इसका वितरण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम आईसीसीएमआरटी में ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण भी शुरू करेंगे। प्रदेश में रोजगार की कमी नहीं है। इसके लिए युवाओं को तकनीक में दक्ष होना होगा। इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा की तकनीक केवल एक टूल नहीं है। यह विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। हमें इस राह पर और आगे बढ़ना होगा।

Scroll to Top