ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर का हॉफ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, स्पेशल सेल ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर आज लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शार्प शूटर योगेश उर्फ राजू का हॉफ एनकाउंटर करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लॉरेंस के अलावा हाशिम बाबा गैंग के लिए काम करता है। जो कि दिल्ली में जिम मालिक की हत्या में शामिल था। गिरफ्तार शूटर योगेश उर्फ राजू के पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। बताया जाता है कि इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी की तरफ से भी फायरिंग की गई थी। योगेश यूपी के बदायूं का रहने वाला है। जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लूट, रंगदारी और हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। वहीं उसके एक साथी मधुर उर्फ अयान को 12 अक्टूबर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य आरोपी

बता दें कि शूटर योगेश उर्फ राजू दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुए नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। नादिर शाह का 12 सितंबर को गोली मारकर मर्डर किया गया था। इस मामले में और भी कई आरोपी शामिल हैं, जिसमें अनूप कुमार जुनेजा पर भी जांच जारी है जो कि दुबई में रहता है। नादिर शाह ने 2022 में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जुनेजा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। जैसे ही उसको पुलिस को भनक लगती तो वह रातोंरात लोकेशन बदल लेता था। लेकिन दिल्ली की स्पेशल टीम उसके पीछा कर रही थी, जिसका अंजाम यह हुआ कि गुरूवार सुबह उसको मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Scroll to Top