ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव में उतारेगी ये पार्टी?

अंडरवर्ल्ड अपराधी लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र चुनाव में सीट देने का ऑफर उत्तर भारतीय विकास सेना (यूबीवीएस) ने दिया है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद बिश्नोई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने पत्र लिखा है। पत्र में बिश्नोई को भगत सिंह जैसा बताया गया है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी और बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के कारण चर्चा में रहे लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं। महाराष्ट्र चुनाव में उतरने वाले चार उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

सुनील शुक्ला ने कहा कि अगर लॉरेंस बिश्नोई की अनुमति मिल जाती है तो 50 लोगों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। “हम आपमें भगत सिंह को देखते हैं। आपके पूर्वज उत्तर भारतीय हैं, इसलिए महाराष्ट्र में जन्मे और पले-बढ़े ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड जैसे पांच उत्तर भारतीय राज्यों में आरक्षण नहीं मिलता।

अगर भारत एक देश है तो फिर हमें यह अधिकार क्यों नहीं मिलता? आपको इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं।” – सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में यही बात कही है। पार्टी ने बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि उत्तर भारतीय विकास सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लॉरेंस बिश्नोई की जीत सुनिश्चित करेंगे। पत्र का अंत यह कहते हुए किया गया है कि आपकी सहमति का इंतजार है।

Scroll to Top