बिहार के दरभंगा में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को वोटिंग हुई। इस बीच भारत के मजबूत लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दरभंगा से सामने आई इस लोकसभा क्षेत्र में एक ऐसी महिला ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला जिसे देखकर सबके चेहरे खिल गए। पोलिंग बूथ पर मौजूद अन्य मतदाताओं ने उनके जज्बे को सलाम किया। दरअसल यह महिला सुभद्रा देवी हैं जो कैंसर पीड़ित हैं। लेकिन उन्होंने वोट डालने की इच्छा जताई तो उनका बेटा स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचा और उन्होंने अपने मनपसंद उम्मीदवार को अपना वोट देकर लोकतंत्र के प्रति अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया। सोमवार को दरभंगा के अलावे बेगूसराय, समस्तीपुर, उजियारपुर और मुंगेर में भी वोटिंग हुई। सुभद्रा देवी कैंसर की बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। दरभंगा के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विष्णुपुर चौगमा गांव के निवासी शुभकान्त मिश्र की पत्नी हैं
