ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लोकसभा चुनाव 2024 : तारिक मंसूर यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा

लखनऊ : (मानवीय सोच) भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों पर अमल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में यूपी से सांसद रेखा वर्मा, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति  व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक पसमांदा समाज से आते हैं। वह यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा होंगे। जबकि सांसद अरुण सिंह व सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राष्ट्रीय राजनीति में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब छह वर्ष तक साइडलाइन रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। उन्हें झारखंड का भाजपा प्रभारी बनाया गया और गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें जूनागढ़ का प्रभारी बनाया गया था।

Scroll to Top