# लोन न चुकाने पर मकान सील, बेटी संग दूसरी मंजिल पर लटका पिता

मेरठ : (मानवीय सोच) लोहिया नगर थाना क्षेत्र में जाकिर काॅलोनी में लोन का बकाया वसूलने आए फाइनेंस कंपनी के स्टाफ को देखकर बकाएदार पिता और उसकी बेटी दूसरी मंजिल की छत से लटक गए। जाकिर कालोनी के रहने वाले खलील पुत्र शरीफ ने सात साल पहले 100 गज के मकान पर शुभम फाइनेंस कंपनी से आठ लाख रुपये का लोन लिया था। मंगलवार को फाइनेंस कंपनी का स्टाफ पुलिस को लेकर खलील का घर सील करने पहुंचे।

कंपनी स्टाफ का आरोप था कि खलील ने लोन की रकम अब तक अदा नहीं की है। उस पर 8 लाख की मूल रकम और ब्याज सहित 34 लाख रुपए बकाया हैं। कंपनी स्टाफ पुलिस की मदद से खलील के घर को सील करने लगा तो खलील अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ मकान की छत पर चढ़ गया और दो मंजिला छत पर लोहे की रेलिंग से बेटी संग लटक गया और सुसाइड करने की धमकी देने लगा।