ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोहिया में आज से नहीं मिलेंगी मुफ्त दवाएं

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लोहिया संस्थान के अस्पताल ब्लॉक में शनिवार से मरीजों को मुफ्त दवाएं नहीं मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर तकनीकी खामियां दूर न होने की वजह से अन्य व्यवस्था लागू नहीं हो सकी हैं। संस्थान प्रशासन का कहना है पहले चरण में मरीजों को मुफ्त दवाएं नहीं मिलेंगी। उन्हें जेनेरिक स्टोर या एचआरएफ से दवा लेनी होगी।

आगामी मंगलवार से एक रुपये के बजाय 100 रुपये का पर्चा बनेगा। जांच के लिए भी शुल्क अदा करना होगा। लोहिया संस्थान का अस्पताल में 2019 में विलय हो गया, जिसके बाद संस्थान में भर्ती होने वाले मरीजों को जांच से लेकर दवा तक का शुल्क देना होता था। जबकि अस्पताल ब्लॉक में एक रुपये के पर्चे पर मरीजों की जांच से लेकर दवा मुफ्त मिल रही थी।

शासन के आदेश के बाद लोहिया संस्थान प्रशासन ने शनिवार से हॉस्पिटल ब्लॉक में मुफ्त इलाज बंद करने का दावा किया था। लेकिन तकनीकी खामियां दूर न होने की वजह से अब पहले चरण में सिर्फ मुफ्त दवाओं पर रोक लगी है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि पूरी व्यवस्था मंगलवार से लागू होगी। मरीजों से ओपीडी व जांच का शुल्क लिया जाएगा।

अस्पताल में अभी सॉफ्टवेयर व्यवस्था लागू नहीं
संस्थान में हॉस्पिटल इनफॉर्मेशन सिस्टम लागू है। इस सॉफ्टवेयर के तहत ओपीडी पर्चा, जांच फीस जमा हो रही है। भर्ती, डिस्चार्ज भी इसी सॉफ्टवेयर से होता है। इस व्यवस्था को हॉस्पिटल ब्लॉक में भी लागू किया जा रहा है। इसमें कुछ तकनीकी खामियां सामने आ गई हैं। संस्थान प्रशासन इसे दूर करके नई व्यवस्था जल्द लागू करेगा।

एचआरएफ के छह काउंटर बनाए गए
अस्पताल ब्लॉक में मुफ्त दवाएं मिलना बंद होने के बाद यहां मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें, इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। एचआरएफ के सभी काउंटर पर मरीजों को बेहद कम दरों पर दवाएं मिलेंगी। इसके अलावा जेनेरिक स्टोर से भी मरीज दवा ले सकेंगे।

Scroll to Top