लखनऊ : (मानवीय सोच) डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी, लीवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं।18.22 करोड़ का प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 4.55 करोड़ की पहली किस्त जारी करने के आदेश दिए हैं।
सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 28.28 करोड़ रुपए की लागत से जो 300 बेड्स वाले छात्रावास का निर्माण हो रहा है उस कार्य को भी अब गति मिलेगी। दरअसल, इस मद में 5% यानी 1.41 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृति बकाया थी। ऐसे में, राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों को गति देने के लिए 41.42 लाख रुपए की किस्त को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
