ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वकीलों की अराजकता, बस में घुसकर बदसुलूकी

लखनऊ (मानवीय सोच) पुलिस के सामने वकीलों की भीड़ बवाल करती रही। एक रोडवेज बस में घुसकर चालक को पीटा, यात्रियों से अभद्रता की। इससे बस में बैठीं महिलाएं, युवतियां और बच्चे दहशत में आ गए। बेटी संग कार से जा रहे युवक को भी नहीं छोड़ा।

उससे भी मारपीट की। अन्य कई राहगीरों और पुलिसकर्मियों से भी वकीलों का यही रवैया रहा। पुलिस अफसर मूकदर्शक बने रहे। वे सिर्फ समझाने में जुटे रहे। सख्ती नहीं करने की वजह से बवाल होता रहा।

वकीलों ने जैसे ही परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन शुरू किया, चारों तरफ यातायात पूरी तरह से थम गया। जिसने भी आगे बढ़ने का प्रयास किया, मारपीट कर वकीलों ने उसे खदेड़ दिया। इसी दौरान एक रोडवेज बस वहां पहुंच गई। बस में अधिकतर महिला यात्री मौजूद थीं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि भीड़ बस में घुस गई।

बस चालक को पीटने लगे। भीतर बैठे यात्रियों से अभद्रता करने लगे। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। तब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, किसी तरह से उनको बाहर निकाला। वहीं, एक शख्स पत्नी व बेटी के साथ कार से जा रहा था। वकीलों ने उसकी कार रुकवा ली। 

Scroll to Top