# वर्ल्ड बैंक ने जमकर की भारत की तारीफ, कहा- 47 साल का काम 6 सालों में कर दिया

दिल्ली : (मानवीय सोच)  जी20 शिखर सम्मेलन से पहले वर्ल्ड बैंक ने भारत की जमकर तारीफ है. दरअसल पिछले कुछ में भारत सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं, जो विश्व बैंक को काफी पसंद आए हैं.

बैंक ने भारत की तारीफ करते हुए अपने जी-20 दस्तावेज में कहा कि, “डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिये भारत ने वित्तीय समावेशन लक्ष्य को 6 साल में हासिल कर लिया है. भारत की यह बड़ी उपलब्धि है. इस पूरा करने में 47 साल लग जाते. इसके मतलब मोदी सरकार ने 47 साल के काम को केवल 6 साल में ही करके दिखा दिया है.”

वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि जन धन बैंक खाते, आधार और मोबाइल फोन (JAM) जैसे डिजिटल भुगतान ढांचे (DPI) के बिना भारत को 80 फीसदी वित्तीय समावेशन दर हासिल करने में 47 साल लग सकते थे, जिसे देश ने केवल छह साल में हासिल किया है