गुजरात : (मानवीय सोच) वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGGS) के 10वें संस्करण से पहले गुजरात सरकार ने फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता और निदेशक डॉ रश्मि गुप्ता को आमंत्रित किया। सोमवार, 6 नवंबर को लखनऊ में रोड शो का आयोजन हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री रुशिकेश पटेल ने इस रोड शो का नेतृत्व किया।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार ने उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत करने और उन्हें आगामी VGGS में आमंत्रित करने के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रोड शो का आयोजन किया। नई दिल्ली में कर्टन रेजर कार्यक्रम की सफलता और मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, जापान, यूरोप, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में सफल रोड शो के बाद, गुजरात सरकार ने सोमवार को लखनऊ में रोड शो का आयोजन किया।
