ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वाराणसी में शाइन सिटी की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों का 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने वाली शाइन सिटी कंपनी की वाराणसी में स्थित करीब सौ करोड़ रुपये की जमीनें जब्त कर ली हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने दी।

सूत्रों के मुताबिक शाइन सिटी के संचालक राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम, अमिताभ श्रीवास्तव और मीरा श्रीवास्तव आदि ने वाराणसी के राजा तालाब इलाके में छोटे काश्तकारों से 10.47 हेक्टेयर के 47 कृषि भूखंड खरीदने के अनुबंध किए थे। इस भूमि पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च करने का वादा किया था। फिर लुभावनी स्कीम के जरिये भूखंड देने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद राशिद और बाकी संचालक फरार हो गए।

ईडी की पड़ताल में सामने आया कि वर्ष 2015 में करीब 17.92 करोड़ रुपये में शाइन सिटी कंपनी के नाम से राजा तालाब इलाके में कई बीघा कृषि भूमि खरीदी गई थी। इस संबंध में कई निवेशकों ने वाराणसी के विभिन्न थानों में शाइन सिटी के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। ईडी ने इन सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया है, इसकी मौजूदा कीमत करीब सौ करोड़ रुपये है। 

Scroll to Top