ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वाराणसी में शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, जमीन की तलाश शुरू

वाराणसी : (मानवीय सोच)  काशी दर्शन के साथ ही अन्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। वाराणसी में हेलीपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से वाराणसी, प्रयागराज, नैमिषारण्य, चित्रकूट, लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर का सर्किट बनाया जाएगा। सभी का अलग-अलग पैकेज होगा। इन प्रमुख शहरों में हेलिपोर्ट सेवा शुरू होने से यात्रियों का आकर्षण बढ़ेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन जगहों पर यह सेवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित की जाएगी। आगरा व मथुरा में पीपीपी मोड पर इसके संचालन के लिए निजी निवेशक का चयन कर लिया गया है। जल्द ही अनुबंध पर दस्तखत किया जाएगा।

कम समय में अधिक भ्रमण

पर्यटन मंत्री ने बताया कि हेलिपोर्ट सेवा शुरू होने से पर्यटक कम से कम समय में अधिक से अधिक स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। सभी शहरों का अलग-अलग पैकेज होगा, जिससे जो जहां होगा, वह आसानी से उड़ान भर सकेगा। सेवा शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा, होटल व रेस्टोरेंट व्यावसायियों, ट्रेवेल ऑपरेटर व छोटे कारोबारियों को भी काफी काम मिलेगा।

Scroll to Top