# विजय मिश्र प्रकरण : होटल में होनी थी 12.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति की डील

प्रयागराज : (मानवीय सोच) अतीक-अशरफ के अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि लखनऊ के जिस होटल से विजय को हिरासत में लिया गया, उसमें माफिया भाइयों की 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति की डील होनी थी। इस डील को करने के लिए खुद अशरफ की पत्नी रूबी उर्फ जैनब वहां पहुंची थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। 

उधर पुलिस ने इस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जमीन की डील का खुलासा तब हुआ, जब होटल में इसके रजिस्ट्री के कागजात पुलिस ने बरामद किए। यह जमीन एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर कटहुला में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 23,447 वर्ग मीटर है। 14 अगस्त 2015 को यह जमीन अतीक व अशरफ ने एक राजमिस्त्री के नाम से खरीदी थी।