ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन में इन ‘शहीदों’ का नाम न होने पर बीजेपी ने घेरा, CM केजरीवाल ने मांगी माफी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  देश में महापुरुषों की तस्वीरें सरकारी दफ्तरों में लगाने का चलन बहुत पुराना है. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के दफ्तरों में समय समय पर महापुरुषों की तस्वीरें लगाने को लेकर आदेश जारी होते रहते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले राष्ट्रीय राजधानी के सभी दफ्तरों में भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर के चित्र लगाने का आदेश जारी किया था. इस मामले को लेकर आज बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष राम सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम केजरीवाल के सामने अपनी बात रखी है.

विज्ञापनों में इन शहीदों का नाम क्यों नहीं: राम सिंह बिधूड़ी

नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने अपने संबोधन के दौरान शहीद अशफाक उल्ला खान और बटुकेश्वर दत्त, शहीद राजगुरु का नाम अखबारों के विज्ञापनों में ना देने पर ऐतराज जताया. बिधूड़ी ने सरकार से शहीद अशफाक उल्लाह खां की भी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की.

सीएम ने मानी गलती

सीएम अरविंद केजरीवाल सदन में विधूड़ी के ऐतराज पर अपनी गलती मानी और अगली बार ऐसा ना होने का आश्वासन भी दिया. वहीं इसी के साथ CM केजरीवाल ने बीजेपी के नेताओं से उनके दफ्तर में शहीद भगत सिंह और बाबा साहब अम्बेडकर की तसवीर लगाने की नसीहत दी.

 

Scroll to Top