ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल : हॉर्स ट्रेडिंग पर जीएसटी’ कह गईं

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   हॉर्स रेसिंग पर जीएसटी लगाने की बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जुबान फिसल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सीतारमण ने हॉर्स रेसिंग को हॉर्स ट्रेडिंग कह डाला। हालांकि फिर जल्दी से उन्होंने अपनी गलती सुधारी और करेक्ट शब्द कहा। लेकिन, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर विपक्षी दलों के नेता वित्त मंत्री की खिंचाई कर रहे हैं। कांग्रेस नेता विनीत पुनिया ने कहा कि हम सीतारमण जी के खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं।

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की हालांकि लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। लेकिन माना जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार का है, जब वित्त मंत्री जीएसटी पर नए करों का ऐलान कर रही थीं। वीडियो में वित्त मंत्री ने हॉर्स रेसिंग को हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) कह डाला।

वित्त मंत्री के वायरल हो रहे वीडियो पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे पता था कि निर्मला सीतारमण जी (मतपत्र) से बाहर सोचने की क्षमता रखती हैं।”

वहीं, कांग्रेस के सचिव विनीत पुनिया ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘हम निर्मला सीतारमण जी के खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और कहा, “सच्चाई छिप नहीं सकती? खरीद-फरोख्त पर जीएसटी!”

Scroll to Top