ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# विदेशी पर्यटकों के लिए प्रिय जगह बनी रामनगरी

अयोध्या : (मानवीय सोच) राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच निखरती-संवरती अयोध्या के दर्शन के लिए विदेशी पर्यटक भी आने लगे हैं। पिछले दो माह से विदेशियों की संख्या बढ़ी है। सितंबर व अक्तूबर में 120 से अधिक विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या आकर रामलला के दर्शन किए। इस साल के 10 महीने में 910 विदेशी रामलला के दरबार पहुंच चुके हैं।

हालांकि, इस साल विदेशी पर्यटकों की आमद रामनगरी में कम रही है। वजह यह है कि अयोध्या नवनिर्माण के दौर से गुजर रही है। शुरुआती 6 से 8 महीने अयोध्या में रामपथ, जन्मभूमिपथ व भक्तिपथ निर्माण के लिए जगह-जगह खोदाई की गई थी। अयोध्या कई-महीनों से अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह डायवर्जन लागू रहे। इस वजह से श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में कमी आई, लेकिन अब कई विकास योजनाएं पूर्णता की ओर हैं। रामपथ, जन्मभूमिपथ व भक्तिपथ भक्तों के स्वागत को तैयार हैं। ऐसे में श्रद्धालु व पर्यटक भी बढ़ने लगे हैं। इसकी गवाही पिछले दो महीने के आंकड़े दे रहे हैं।

Scroll to Top