ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# विधानसभा के सामने युवाओं का नग्न प्रदर्शन, VVIP एंट्री के दौरान प्रशासन के फूले हाथ-पांव

छत्तीसगढ़  : (मानवीय सोच)  राजधानी रायपुर की सड़कों पर युवाओं के नंगे प्रदर्शन ने सभी को चौंकाकर रख दिया. मंगलवार को विधानसभा के सत्र का पहला दिन शुरू हुआ और इसी दौरान युवाओं का एक गुट नंगे होकर विधानसभा के सामने पहुंच गया. सड़क पर नंग-धड़ंग दौड़ते युवाओं को देख सभी हैरान रह गए. वहीं, विधानसभा में प्रवेश कर रहे VVIPs के मद्देनज़र प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में नग्न प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पकड़ा गया और विधानसभा की ओर बढ़ने से रोका गया.

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वालों से नाराज हैं प्रदर्शनकारी

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी युवाओं का ताल्लुक SC/ST वर्ग से हैं. ये युवा फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वालों से नाराज हैं. इनकी मांग है कि जाति बदलकर नौकरी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इससे पहले युवाओं ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की थी और अल्टिमेटम दिया गया था. ऐसे में अब सवाल प्रशासन पर उठ रहा है कि आखिर वक्त रहते उसने युवाओं को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की.

Scroll to Top