उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी रहे गुलशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुलशन यादव की गिरफ्तारी प्रतापगढ़ की कुंडा में हुई है। पुलिस ने प्रयागराज में डेरा डाल कर दबोचा है। गुलशन यादव के खिलाफ 29 मामले पहले से दर्ज हैं।
गुलशन यादव सपा का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हैं। वह रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। बता दें कि गुलशन का भाई छविनाथ यादव पहले से जेल में हैं। छविनाथ यादव प्रतापगढ़ का समाजवादी पूर्व जिला अध्यक्ष भी है।
