ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा में अब पेपरलेस कार्यवाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया E-Vidhan का लोकार्पण

लखनऊ (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा गैलरी के सौंदर्यीकरण के कामों और ई-विधान का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही के पेपरलेस होने का रास्‍ता साफ हो गया है। इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

ई-विधान के जरिए यूपी विधानसभा की कार्यवाही का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। हर विधायक की सीट के सामने मेज पर सिस्‍टम लगाया गया है। पहले सत्र से ही सदन का बदला हुआ नजारा दिखेगा। ई-विधान के लोकार्पण के दौरान आज विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और वित्‍त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना भी मौजूद रहे। बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने इसकी जानकारी दी थी। उन्‍होंने इस सम्‍बन्‍ध में एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। नया सिस्‍टम लागू होने के बाद यूपी विधानसभा हाईटेक और डिजिटल होगा। इससे न सिर्फ विधानसभा के सभी विभागों को आपस में जोड़ पाएंगे बल्कि के इसके सोशल मीडिया पर भी काम होगा।

विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने बताया था कि देश की सभी विधानसभाएं एक ही पोर्टल से जुड़ जाएंगी तो जितने भी एजेंडे, नोटिस, प्रश्‍न और उनके उत्‍तर होंगे वे सब उसी पर होंगे। इसके अलावा बिल भी इस पर ही दिखाया जाएगा। अब तक यदि कोई प्रश्‍न करता था तो उसे हर प्रश्‍न को पहले सम्‍बन्धित विभाग को भेजना होता था और उसके बाद उसका जवाब आता था। ई-विधान सिस्‍टम लागू होने के बाद यह समस्‍या खत्‍म हो जाएगी। यूपी ई-विधान सिस्‍टम से चलने वाली देश की पहली विधानसभा है।

विधानभवन गैलरी का सुंदरीकरण 
ई-विधान के साथ ही सीएम योगी ने विधानभवन की गैलरी में कराए गए सुंदरीकरण के कामों का लोकार्पण भी किया। इसके तहत गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, वीरांगना लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पाण्डेय और टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाई गई हैं।

Scroll to Top