ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी

लखनऊ  (मानवीय सोच)   उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान  जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में मतदान किया. बता दें कि इस बार चुनावी मैदान में 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.

शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, विधान परिषद चुनाव  में 739 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. जिसमें 1,20,657 मतदाताओं के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की उम्मीद है. मतदान शाम 4 बजे तक होगा. चुनाव कार्यालय के अनुसार, जिन स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं.

58 जिलों में हैं 27 सीटें

ये 27 सीटें 58 जिलों में हैं. वहीं, 8 स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों से 9 विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्विरोध चुने गए हैं. विधान परिषद चुनाव में एसपी (SP) और बीजेपी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि कांग्रेस और बीएसपी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. हालांकि, कुछ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. मतों की गिनती 12 अप्रैल को होगी. उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन की 36 सीटें 35 स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई है.

योगी ने वोट देकर किया ट्वीट

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में मतदान किया. इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण और सुशासन की विजय हेतु यूपी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में गोरखपुर में मतदान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया.

9 उम्मीदवार जीते निर्विरोध 

बता दें कि इससे पहले 2 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वर्तमान में प्रदेश की 36 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं. इनमें से 9 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है. अगर ये सभी 36 सीटें बीजेपी की झोली में आती हैं तो यह मानकर चलिए कि विधान परिषद में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सदस्य होंगे. उन्होंने कहा था कि विधान सभा के बाद विधान परिषद में भी दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलने पर भाजपा को प्रदेश में विकास कार्यों तथा गरीबों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में किसी भी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Scroll to Top