ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधायकों को गरिमा बनाए रखने की जरूरत, सीएम योगी

लखनऊ  (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश  की 403 सदस्यों वाली विधान सभा में आज सतीश महाना  को सदन का स्पीकर नियुक्त किया गया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ  ने सदन को संबोधित भी किया.

दूसरे दिन मंगलवार को भी विधायकों के शपथ ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा. यूपी में 40 से अधिक नवनिर्वाचित विधायकों ने राज्य की 18वीं विधान सभा के सदस्य के रूप में मंगलवार को शपथ ग्रहण की. इससे पहले सोमवार को भी लगभग 350 विधायकों ने शपथ ग्रहण की थी.

विधायक गरिमा बनाए रखें : CM योगी

यूपी विधान सभा में सदन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है. ऐसे में आम जनमानस के हित में सभी को मिलजुलकर काम करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि सभी विधायकों को गरिमा का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना होगा.

सपा विधायक तूफानी सरोज ने शपथ लेने के बाद ‘जय भीम’ और ‘जय समाजवाद’ का नारा लगाया और उनके बाद शपथ लेने आये BJP के दीनानाथ भास्कर ने भी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया. वाराणसी जिले से निर्वाचित विधायक नील रतन पटेल व्‍हील चेयर पर सदन में आये. संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने उन्हें व्‍हील चेयर पर बैठकर ही शपथ लेने की अनुमति दी, जिसके बाद पटेल ने अपने स्थान से ही शपथ ली.

आप के साथ की जरूरत पड़ेगी: अखिलेश यादव

बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना  निर्विरोध यूपी विधान सभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. आज सदन की कार्रवाई में जहां CM योगी ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी. वहीं विपक्ष के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘भले ही स्पीकर महोदय राइट साइड से आए हैं लेकिन हमें आपके साथ की जरूरत पड़ेगी. जब भी विपक्ष सवाल उठाएगा तो उसकी बात भी सुनी जाएगी ऐसी मैं आप से उम्मीद करता हूं’.

Scroll to Top