उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) हमीरपुर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जिले में भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की सरकारी टीचर पत्नी बिना स्कूल जाए ही वेतन ले रही हैं. यह मामला सामने आने के बाद से जिले में विधायक की हनक की चर्चा जोरों से हो रही है
हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की सरकारी शिक्षक पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती हैं और पूरे महीने की हाज़िरी चढ़ाकर पूरी तनख्वाह ठसक से उठाती हैं. मजेदार बात यह है कि उनकी तैनाती पति के पैतृक गांव पौथिया में ही है. अपनी जगह देशप्राची ने गांव की ही एक युवती को 5 हजार रुपये महीने में रखा है. इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
जिले में सुमेरपुर विकास खंड का “पौथिया” गांव भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का पैतृक गांव है. विधायक की पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती की गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती है.
