मेरठ : (मानवीय सोच) बेगमपुर चौराहे पर कैंट विधायक ने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पकड़ा और उन पर शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली का आरोप लगाया. इसके बाद बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ के एसपी ट्रैफिक को भी फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी
बताया गया कि जब विधायक मौके पर पहुंचे तो दो सिपाही जो सादी वर्दी में थे गायब हो गए. हालांकि, एक अन्य सिपाही को उन्होंने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जांच में पैसे के उगाही की कोई बात नहीं आई है. साथ ही एसपी ने यह बताया कि मेडिकल में भी सिपाहियों के शराब के नशे में होने की कोई बात सामने नहीं आई है.
