नई दिल्ली : (मानवीय सोच) विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ पर बवाल खड़ा हो गया है. गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने पर दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है.शिकायतकर्ता ने ऐसा नाम रखने को कानून का उल्लंघन बताया है.
ये शिकायत अवनीश मिश्रा नाम के शख्स ने बाराखंबा रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई है इस शिकायत में उन्होंने सभी 26 पार्टियों को आरोपी बनाने की अपील की है. बेंगलुरु में दो दिन तक चली विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने का फैसला लिया गया था. इसका फुल फॉर्म ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस’ है.
