ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विवेक अग्निहोत्री को मिला होली का तोहफा, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई

मुंबई (मानवीय सोच) विवेक अग्निहोत्री  निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को माउथ पब्लिसिटी का तगड़ा फायदा मिल रहा है। फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब प्रमोट कर रहे हैं। पहले दिन के बाद से ही फिल्म ने तेजी से कमाई शुरू की और अब कुल 7 दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। होली के खास दिन पर फिल्म 100 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है और इस बात की जानकारी खुद विवेक ने सोशल मीडिया पर दी है। विवेक के इस पोस्ट को भी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

7 दिन में 106.80 करोड़  
विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कश्मीर फाइल्स ने 7 दिन में ही कुल 106.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी तगड़ी कमाई कर चुकी है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। विवेक के पोस्ट पर कई फैन्स ने लिखा है कि ये फिल्म सिर्फ 100 नहीं बल्कि 400-500 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। याद दिला दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म का कलेक्शन धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने अगले दो दिन 15- 15 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।

पीएम मोदी ने भी की तारीफ
एक ओर जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, तो वहीं कई सितारे चुप्पी साधे रहने की वजह से ट्रोल भी हो रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि बच्चन पांडे की रिलीज से भी फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की। पीएम मोदी के साथ द कश्मीर फाइल्स की टीम ने मुलाकात भी की थी। जिसके फोटोज वीडियो खूब वायरल हुए थे। गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय और पल्लवी जोशी प्रमुख किरदारों में हैं।

5000 घंटे की रिसर्च
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात की थी। विवेक ने बताया कि फिल्म को बनाने के लिए 5000 घंटे की रिसर्च की गई और करीब 15 हजार पेज के डॉक्यूमेंट्स को कलेक्ट किया गया था। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक 20 मिनट का वीडियो भी दिखाया, जिस में उन कश्मीरी पंडितों के इंटरव्यू थे, जो उस वक्त कश्मीर में ही थे। विवेक ने बताया कि उन्होंने पत्नी पल्लवी जोशी के साथ देश- विदेश के कई हिस्सों में ट्रेवल किया और कश्मीरी पंडितों से बातचीत की। फिल्म के लिए करीब 700 कश्मीरी पंडितों से बातचीत की गई थी। विवेक और पल्लवी जोशी, 20 मिनट के वीडियो में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक दास्तां सुनकर अपने आंसू भी पोछते दिखे।

घर से निकाले गए कश्मीरी पंडित
विवेक ने बताया कि कश्मीरी पंडित दुख में थे, क्योंकि उन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। उनका दुख ज्यादा बड़ा उस वक्त का पॉलिटिकल सिस्टम की वजह से था। अधिकतर लोगों को पता ही नहीं कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ क्या था क्योंकि सरकार ने इसे छिपाने की बहुत कोशिश की। विवेक ने ये भी बताया कि कश्मीरी पंडितों ने कई निर्देशकों से उनके बार उनके बारे में फिल्म बनाने के लिए विनती की, लेकिन हर बार सिर्फ निराशा हाथ लगी। विवेक ने बताया कि 2018 में जब उनके पास ये आइडिया आया तो करीब एक- डेढ़ महीने उन्हें खुद को मनाने में लगा। विवेक ने कहा, ‘ये फैसला करना आसान नहीं था, क्योंकि इस में कई तरह के खतरे थे। आप पर आतंकी हमला भी हो सकता है, और जब ऐसा होता है तो कोई पुलिस या आर्मी आपको बचाने नहीं आती। ऐसे में मेरी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुझे हौसला दिया और फिर हमने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।
Scroll to Top