ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विश्व चैंपियन को हराकर लक्ष्य बने इंडिया ओपन चैंपियन

नई दिल्ली (मानवीय सोच): विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और तीसरी सीड लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियन सिंगापूर के लोह कीन यू लप रविवार को लगातार गेमों में 24-22, 21-17 से हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीत लिया जबकि सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने तीन बार के विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान और मोहम्मद अहसान की जोड़ी को 21-16, 26-24 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता।

युवा लक्ष्य ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के केडी जाधव इंडोर हाल में खेले गए फ़ाइनल में पांचवीं सीड लोह को 54 मिनट में हराया।लक्ष्य ने अपनी इस कामयाबी से 1981 में प्रकाश पादुकोण और 2015 में किदाम्बी श्रीकांत के यह खिताब जीतने की उपलब्धि को दोहरा दिया। लक्ष्य ने इस जीत से लोह के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-2 कर दिया है।

लक्ष्य ने पहले गेम में 16-9 और 19-14 की बढ़त बना ली थी। लोह फिर लगातार छह अंक लेकर 20-19 से आगे हो गए। लक्ष्य ने 20-20 से बराबरी हासिल की। लोह ने 22-21 की बढ़त बनायी लेकिन लक्ष्य ने लगातार तीन अंक लेकर पहला गेम 24-22 से जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने 16-11 की बढ़त बनाने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। लोह ने वापसी की कोशिशों में स्कोर को 17-19 किया लेकिन लक्ष्य ने दो अंक लेकर गेम और मैच निपटा दिया और नए इंडिया ओपन चैंपियन बन गए। लक्ष्य यह खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट में अपना मुकाबला जीता। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन दूसरे गेम में एक-एक अंक के लिए संघर्ष हुआ। रेंकीरेड्डी और चिराग दूसरे गेम में 19-17 से आगे थे लेकिन विपक्षी जोड़ी ने तीन अंक लेकर 20-19 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने 20-20 से स्कोर बराबर किया। इसके बाद सेतियावान और मोहम्मद अहसान एक-एक अंक आगे बढ़ाते रहे लेकिन भारतीय जोड़ी स्कोर बराबर करती रही। 24-24 के स्कोर पर भारतीय जोड़ी ने लगातार दो अंक लेकर गेम और मैच समाप्त कर दिया।

इससे पहले दूसरी सीड बुसानन ओंगबामरुंगफान ने एक घंटे 16 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हमवतन और छठी सीड सुपानिदा कतेथोंग को 22-20, 19-21, 21-13 से हराकर महिला एकल खिताब जीता। महिला युगल खिताब थाईलैंड और मिश्रित युगल खिताब इंडोनेशिया के हिस्से में गया।

Scroll to Top