मथुरा (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय के छात्रों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कैंपस में घास छीनकर अनूठे अंदाज में विरोध जताया। बता दें कि वेटरनेरी छात्र दो अप्रैल से इंटर्नशिप राशि बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।
15 साल से नहीं बढ़ी इंटर्नशिप राशि
मथुरा स्थित प्रदेश की एकमात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के रूप में सिर्फ चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। उनका कहना है कि देश की अन्य वेटरनेरी विश्वविद्यालय में यह राशि इससे कई गुना ज्यादा है। यहां तक कि एमबीबीएस छात्रों को 22 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय में पिछले 15 साल से इंटर्नशिप राशि नहीं बढ़ाए गई है।
दो अप्रैल से हैं हड़ताल पर
इंटर्नशिप राशि बढ़ाने के लिए दो अप्रैल को सभी छात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। जिसके बाद वाइस चांसलर डॉ. जीके सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि वह शासन स्तर तब उनकी बातचीत पुन: करेंगे। वाइस चांसलर के द्वारा शासन को इस संबंध में अवगत भी कराया गया है।
छात्रों का कहना है कि जब तक शासन स्तर से उनकी इंटर्नशिप राशि बढ़ाए जाने की मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में घास छीलकर विरोध जताया।
