ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए पांच एकड़ जमीन की आवंटित

लखनऊ : (मानवीय सोच) योगी सरकार ने सीतापुर के नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए जमीन आवंटित कर दी है। योगी सरकार ने नैमिषारण्य की तहसील मिश्रित परगना औरंगाबाद ग्राम ठाकुरनगर में लगभग 5 एकड़ भूमि आवंटित की है। वहीं, अनसुंधान केंद्र की स्थापना के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गयी है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गयी है। 

संग्रहालय में उपलब्ध होंगे वैदिक ग्रंथ

नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के ब्लू प्रिंट पर उच्च स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। वैदिक विज्ञान केंद्र में वेद विज्ञान से संबंधित विषयों को जोड़ते हुए अनुसंधान और प्रकाशन का काम किया जाएगा। इसी तरह विभिन्न वैदिक विषयों के पाठ्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे।

इसमें वैदिक गणित, वैदिक विधिशास्त्र, वैदिक योग विज्ञान, वैदिक पर्यावरण, वैदिक वन औषधियां एवं वनस्पति आदि पाठ्यक्रम शामिल हो सकेंगे। इसी प्रकार से प्रौद्योगिकी के भी अनेक विषयों को समाहित करते हुए वैदिक वास्तुशास्त्र, भौतिक एवं इंस्ट्रूमेंटल में परास्नातक कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। केंद्र में विशिष्ट संग्रहालय भी विकसित किया जाएगा, जहां वैदिक ग्रंथ उपलब्ध होंगे। 

Scroll to Top