ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वोट डालने जाते समय मीडिया पर भड़के आजम खान : अपने ही वतन में कितनी जिल्लत से रह रहे हैं हम

रामपुर   (मानवीय सोच)  सपा के शहर विधायक आजम खां गुरुवार को मीडिया पर ही भड़क उठे। रजा डिग्री कालेज में वोट डालने पहुंचे मीडिया के सवाल पर वह भड़क गए। बोले-हम अपने ही वतन में कितनी जिल्लत और अपमान से जी रहे हैं, कितनी हम से घृणा की जाती है लेकिन कौन सुन रहा है। मीडिया ने भी आंखे बंद कर ली हैं। देश की बर्बादी में मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है।

शहर विधायक गुरुवार की शाम को राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वोट डालने के लिए पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पुलिस द्वारा की जा रही बदसलूकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बूथों के आगे और मुहल्लों में इतनी फोर्स लगा रखी है कि लोग डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस ने वोट डालने आ रही महिलाओं को थानों में बंद कर दिया है। थाने के थाने भरे हुए हैं।

पुलिस लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। ऐसे में वोटिंग प्रभावित हो रही है। सड़कों पर ऐसा लग रहा है कि कर्फ्यू जैसा लगा रखा हो। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने शिकायत के सवाल पर कहा कि हमारी कौन सुन रहा है। मीडिया ने भी आंखे बंद कर ली हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि देश की बर्बादी में मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। दूसरी ओर सपा के शहर विधायक ने एक अन्य साक्षात्कार में टाइगर इज बैक के सवाल पर कहा: वो तो एक कहावत थी। बस यूं ही कह दी थी।

दो आईडी के बाद भी वोट डालने नहीं दिया जा रहा:अब्दुल्ला

रामपुर। स्वार टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि पुलिस आईडी होने के बाद भी वोट नहीं डालने दे दी रही है। आधार कार्ड के जरिए पुलिस वोट नहीं डालने दे रही है। उन्होंने इस शिकायत को चुनाव आयोग को भी ट्विट किया है। पुलिस ने खौफ का माहौल बनाया है। यही वजह है कि बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Scroll to Top