ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

व्हाट्सएप DP के साथ लगा सकेंगे कवर फोटो भी, आ रहा नया फीचर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स को अपनी प्रोफाइल में कवर फोटो सेट करने की सुविधा मिलने जा रही है। वर्तमान समय में आपको सिर्फ प्रोफाइल फोटो लगाने की ही सुविधा मिलती है। काफी हद तक यह फीचर आपको फेसबुक की याद दिला सकता है। फिलहाल फीचर की टेस्टिंग की जा रही है।

हालांकि यह फीचर सिर्फ WhatsApp Business ऐप के यूजर्स तक ही सीमित रहने वाला है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सएप कैटलॉग को मैनेज करने के नए तरीके पर काम कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘व्हाट्सएप अब व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के लिए एक और फीचर कवर फोटो सेट करने की क्षमता पर काम कर रहा है: जो भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा!’

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप बिजनेस ऐप के बीटा टेस्टर फीचर के इनेबल होने पर कुछ बदलाव देखेंगे। यूजर्स को बिजनेस सेटिंग के तहत एक अतिरिक्त कैमरा बटन मिलेगा। नए कैमरा बटन के जरिए यूजर्स अपने प्रोफाइल में कवर फ़ोटो जोड़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “बिजनेस सेटिंग्स में एक कैमरा बटन जोड़ा जा रहा है। इस बटन के जरिए कवर पर लगाने के लिए एक फोटो को सिलेक्ट कर सकते हैं या एक नया फोटो ले सकते हैं।”

जब कोई भी WhatsApp यूजर्स किसी WhatsApp Business यूजर की प्रोफ़ाइल पर जाएंगे तो उन्हें प्रोफाइल फ़ोटो के साथ कवर फ़ोटो भी दिखेगा। इससे यूजर्स के लिए अपने बिजनेस को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। व्हाट्सएप iOS और एंड्रॉइड दोनों के व्हाट्सएप बिजनेस के लिए फीचर लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

 

Scroll to Top