ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शक्ति कपूर ने शेयर की अपने प्यारे बेटे की तस्वीर, शख्स ने पूछा- ‘ऐसा कब हुआ’

।नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने विलेन शक्ति कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहे हों, लेकिन उनकी विरासत को बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर संभाल रहे हैं. एक तरफ जहां श्रद्धा खूब नाम कमा रही हैं तो दूसरी तरफ सिद्धांत कपूर अभी भी अपनी पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो नहीं जानते कि शक्ति कपूर का एक बेटा भी है।

‘कब की बात है ये’

शक्ति कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं हैं, लेकिन अपने बेटे को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन फिर भी सिद्धांत कपूर की पहचान वैसी नहीं बन पाई है जैसी उन्हें मिलनी चाहिए थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार शक्ति कपूर ने बेटे सिद्धांत कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी और लोग पूछने लगे कि ऐसा कब हुआ।

सिद्धांत कपूर

सिद्धांत सहायक निदेशक थे

सिद्धांत कपूर, अपनी बहन और पिता की तरह, अब तक अपने करियर में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन वह अपनी छोटी भूमिकाओं के साथ शोबिज का हिस्सा बने हुए हैं। स्टार-किड होने के बावजूद, सिद्धांत कपूर ने डिस्क जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ हिंदी सिनेमा में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर सिद्धांत ने ‘भूल भुलैया’, ‘भाग-भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘ढोल’ आदि फिल्मों में काम किया।

सिद्धांत की फिल्में

सिद्धांत कपूर ने फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ से डेब्यू किया था, जिसमें अनिल कपूर, कंगना रनौत और जॉन अबराम मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद सिद्धांत अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘अग्ली’ में नजर आए। सिद्धांत ने अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ भी स्क्रीन साझा की है, दोनों भाई बहन फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में एक साथ नजर आए थे जहां श्रद्धा ने फिल्म में दाऊद की बहन की भूमिका निभाई थी, जबकि सिद्धांत ने फिल्म में दाऊद की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

वेब सीरीज में भी कर चुके हैं काम

हाल ही में सिद्धांत कपूर फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आए थे। यह फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप की है। इस फिल्म में सिद्धांत कपूर के अलावा रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘भौकाल’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आए थे।

Source- Agency News

Scroll to Top