ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शरद पवार के दावे वादे सब फेल, सत्ता जाते ही नोटिस भी मिला

मुंबई   (मानवीय सोच)  जून के अंतिम 10 दिनों में महाविकास अघाड़ी के हाथों से महाराष्ट्र की सत्ता चली गई। इस पूरे सियासी घटनाक्रम के मुख्य चेहरे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ही रहे। हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की भूमिका पर भी सभी की नजरें थी, लेकिन गुरुवार को शिंदे की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ के साथ ही इस उम्मीद का भी अंत हो गया। पवार के दावों से लेकर वादे तक सभी असफल साबित हुए। हालात ऐसे बिगड़े कि सत्ता जाते ही आयकर विभाग का नोटिस भी आ गया और अब शिंदे के सहारे भारतीय जनता पार्टी की नजरें राकंपा प्रमुख के गढ़ सतारा पर भी टिक गई हैं।

23 जून, गुरुवार को पवार ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां अपने ‘अनुभव’ के आधार पर संकट से उबरने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा था, ‘MVA ने सीएम उद्धव ठाकरे का समर्थन करने का फैसला किया है। मुझे भरोसा है कि एक बार विधायक मुंबई लौट आएंगे, तो हालात बदल जाएंगे।’ उन्होंने कहा था, ‘हमने महाराष्ट्र में ऐसे हालत कई बार देखें हैं। मेरे अनुभव से मैं यह कह सकता हूं कि हम इस संकट को हरा देंगे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में यह सरकार आराम से चलेगी।’

26 जून, रविवार को भी पवार ने कहा कि हम अंत समय तक ठाकरे का समर्थन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बागी विधायकों के नए गठबंधन की कोई खास महत्व नहीं है। शुरुआत में संकट को शिवसेना का आंतरिक मामला बताने वाले पवार लगातार एनसीपी की बैठकें करते रहे। खबरें आई थी कि उन्होंने दिल्ली का दौरा भी किया है।

उद्धव को इस्तीफे से रोका!
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ठाकरे इससे पहले भी दो बार इस्तीफा देने का मन बना चुके थे, लेकिन पवार ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना लिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक नेता ने बताया, ‘पवार ने उन्हें रुकने और जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेने के लिए कहा। यह भी बताया गया कि महाविकास अघाड़ी भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेगी।’

पहले सत्ता अब नोटिस
सत्ता परिवर्तन के अगले ही दिन पवार के पास आयकर विभाग का नोटिस पहुंच गया। साल 2004, 2009, 2014 और 2020 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों की जांच के बाद नोटिस जारी किए गए। हालांकि, राकंपा प्रमुख ने इसे ‘लव लैटर’ बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा और कहा कि एजेंसी कुछ ही लोगों की जानकारी जुटा रही है।

शिंदे के जरिए गढ़ पर भी फोकस
साल 2014 के बाद से राज्य में सीएम पद के लिए भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे यानी मौजूदा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तवज्जो दी। लेकिन अब पार्टी ने शिवसैनिक और मराठा शिंदे को बड़ा पद दिया है। खास बात है कि इसके साथ ही पार्टी की नजर में 32 फीसदी मराठा वोट भी हैं। खास बात यह भी है कि शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा से आते हैं और यह पवार का घरेलू मैदान है और इसे वरिष्ठ नेता का गढ़ भी माना जा सकता है।

Scroll to Top