उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मैनपुरी में एक पति अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि उसने पुलिस से बीवी से बचाने की गुहार लगाई है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी दारू बीयर पीकर रोज हंगामा करती है. नशे में उल्टी सीधी हरकतें करती है, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है पीड़ित पति की मांग है कि या तो उसकी पत्नी की दारू छुड़ा दी जाए, गांव में फोर्स की व्यवस्था की जाए. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली कुरावली क्षेत्र के एक गांव का है. कुरावली के नगला घनी के रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली कुरावली में प्रार्थना पत्र दिया है कि वो अपनी बीवी से परेशान है. उसका आरोप है कि उसकी बीवी नशे में धुत होकर उत्पात करती है, जिससे पूरा घर व गांव परेशान है
