संतकबीरनगर : (मानवीय सोच) गांधीनगर स्थित आवास पर सोमवार को रहस्मय हाल में गोली लगने से राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक घायल हो गए थे। लखनऊ के मेदांता में भर्ती है और वे खतरे से बाहर है। परिजनों के मुताबिक शस्त्र की सफाई के दौरान गोली चलने से वे घायल हो गए थे।
कोतवाली इलाके के कोनी गांव निवासी राजेश्वर सिंह (45) बड़े ठेकेदार हैं और राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक हैं। शहर के बिधियानी मोड़ के पास गांधीनगर में आवास बनवाए हैं। सोमवार देर शाम शहर स्थित आवास पर रहस्मय हाल में गोली लगने से वे घायल हो गए थे जिन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया।
रात में हालत में सुधार न होने पर वहां से भी लखनऊ के मेदांता के लिए रेफर कर दिए गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। बेटी डॉक्टर काजल ने बताया कि उसका परिवार कोनी गांव पर था। शाम को पिता राजेश्वर सिंह शहर स्थित घर पर दीपक जलाने व पूजा करने के लिए उसे साथ लेकर गए। जहां पिता पूजा के बाद पिस्टल की सफाई कर रहे थे।
