ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# शाहजहांपुर में अरशद निभाएंगे परशुराम का किरदार

शाहजहांपुर : (मानवीय सोच) ओसीएफ रामलीला गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। इसमें पैट्रिक दास दशरथ तो अरशद परशुराम का किरदार निभाते हैं। ओसीएफ मैदान पर वर्ष 1965 से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। तब से लेकर आज तक रामलीला मंचन की पूरी व्यवस्था ओसीएफ फैक्टरी प्रबंधन की ओर से की जाती है। ज्यादातर कलाकार भी ओसीएफ फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी ही हैं। मंचन में करीब 120 कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस साल भी 15 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसे लेकर लगातार पूर्वाभ्यास जारी है।

ईसाई धर्म से नाता रखने वाले पैट्रिक दास दशरथ और रावण के साधु स्वरूप का किरदार करीब 32 वर्षों से निभाते चले आ रहे हैं। वह ओसीएफ फैक्टरी में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 1991 में विभीषण और मारीच का किरदार निभाया था। इसके साथ ही मेघनाद और लंकेश का किरदार भी निभा चुके हैं। वह बताते हैं कि 1991 में रामलीला मैदान में स्टॉल लगाया था, तभी मंचन देखकर खुद भी अभिनय करने का निर्णय लिया। बालकिशन के माध्यम से मंचन में शामिल हुए।

Scroll to Top