ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा जली पराली, सैटेलाइट से पकड़े 197 मामले

किसानों पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करने के बावजूद खेतों में पराली जलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं। इस साल अब तक बरेली मंडल में सैटेलाइट से पराली जलाने के 197 मामले पकड़ में आए। इनमें सबसे ज्यादा 93 मामले शाहजहांपुर और सबसे कम 21 बदायूं में पकड़े गए। वहीं दूसरे नंबर पर पीलीभीत में 59 और बरेली में 24 मामले पकड़े गए। बदायूं में इस साल भले ही सबसे कम पराली जलाने के मामले सामने आए हैं लेकिन पिछले तीन वर्षों में यह सबसे अधिक है।

संयुक्त निदेशक कृषि डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि पराली जलाने के मामले पकड़ में आने पर कार्रवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अब अधिक जुर्माना भी वसूला जाएगा। पराली जलाने वाले किसानों पर शासन ने जुर्माना लगाने, एफआईआर दर्ज करने और कंबाइनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं ऐसे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा।

पताई जलाने पर निरस्त होगा गन्ने का सट्टा
संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी ने पराली के अलावा गन्ना पत्ती (पताई) जलाने वाले किसानों का सट्टा निरस्त करने का जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शाहजहांपुर से 3216 टन और पीलीभीत से 22 हजार टन पराली एफपीओ के माध्यम से बायोगैस प्लांट भेजी गई है। इसके अलावा निराश्रित गोवंशीय पशुओं के लिए बदायूं को छोड़कर मंडल के तीनों जिलों से 890 टन पराली को गोशालाओं में भिजवाया जा चुका है। पराली जलाने वाले किसानों से 42, 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जा चुका है।

तीन साल में पराली जलाने के मामले

जिला-    2022    –   2023   –  2024
बरेली-     23       –    40       –  24
बदायूं-     00      –    04        –   21
पीलीभीत -111  –    89        –  59
शाहजहांपुर-258 –  71       –   93
कुल      -392     –    204    –  197

Scroll to Top