उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) देवरिया में शिक्षक दिवस पर केक काटने को लेकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचर भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट हो गई. इसमें टीचर इसमें टीचर के सिर और हाथ में चोट आई है. पीड़ित टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार, थाना भलुअनी क्षेत्र अंतर्गत शांति निकेतन इंटर कालेज टेकुआं में शिक्षक दिवस पर अंतिम पीरियड में कार्यक्रम होना था. यहां टीचर श्रीनारायण सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने पांचवें पीरियड में क्लासरूम में केक काट दिया. जब प्रिंसिपल हरिश्चन्द्र यादव क्लासरूम में पंहुचेतो नाराजगी जताई. इसके बाद दोनों में गाली-गलौज हुई और हाथापाई के बाद मारपीट हो गई. इस दौरान टीचर को चोट आ गई.
