ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने नया अपडेट दिया है। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यूपीटीईटी-2021  के आयोजन हेतु समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों में कल दिनांक 23.01.2022 को पूर्वनिर्धारित समय पर सम्पादित कराई जाएगी। अभ्यर्थी दिये निर्देशों के अनुसार परीक्षा में भाग लेंगे।

टीईटी के लिए स्कूलों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे
रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से 12 जनवरी को जारी आदेश में दरवाजे एक घंटे पहले खोलने की बात कही गई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की तरफ से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले ही खोल दिए जाएंगे, जिससे केंद्रों पर सामूहिक भीड़ एकत्रित न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सचिव ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद किसी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रयागराज में पहली पाली में 183 केंद्रों पर 84017 तथा द्वितीय पाली में 132 केंद्रों पर 59895 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

 

Scroll to Top