ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिमला पार्क में युवती से 3 युवकों ने किया गैंगरेप

नोएडा  (मानवीय सोच)  सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क में तीन युवकों ने एक युवती से कथित रूप से गैंगरेप किया। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि हरौला गांव की एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रंजीत नामक युवक शुक्रवार रात को उसे लेकर सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क में घूमने आया था, जहां पर बाद में उसके दो और दोस्त अमित व पंकज पहुंच भी गए।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उससे बारी-बारी से गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रंजीत तथा पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। अमित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी युवती का परिचित था। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके फरार साथी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Scroll to Top