ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल ने की मुख्यमंत्री की तारीफ : सीएम योगी हैं ईमानदार और मेहनती

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया। इसके साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज भी किया। शिवपाल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं लेकिन अगर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों तथा अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।

शिवपाल यादव द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने पर भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। हालांकि इसी दौरान यादव ने भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए उस पर तंज भी किया। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक तो सबका साथ और सबका विकास है लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं। योग का मतलब सबको जोड़ना होता है।

शिवपाल  ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष का सहयोग ले करके ही उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज करते हुए कहा कि अगर विपक्ष हमारा साथ ले लेता… हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। अपने 100 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। अगर हमें टिकट दे देते तो वह (सपा गठबंधन) वहां (सत्ता पक्ष) और आप (भाजपा गठबंधन) यहां (विपक्ष) होते। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि वह केवल बुजुर्गों और बीमार लोगों को ही मुफ्त राशन दे,  नौजवानों और तंदुरुस्त लोगों को राशन देकर उन्हें आलसी ना बनाए।

 

Scroll to Top