ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सरयू की सैर कराएगा दुबई से आया जटायु क्रूज, बैठ सकेंगे 100 पर्यटक

अयोध्या : (मानवीय सोच)  राम नगरी अयोध्या में जहां एक ओर श्रीराम मंदिर तेजी से पूरा होने की ओऱ बढ़ रहा है. इसी बीच भक्तों और पर्यटकों को सैर कराने के लिए जटायु क्रूज भी दुबई से बनकर पहुंच चुका है. यह बहुत जल्द ही सरयू की जलधारा में पर्यटकों को सैर कराने के लिए उपलब्ध होगा. इसे अयोध्या क्रूज लाइंस की ओर से यहां लाया गया है और यह नयाघाट से गुप्तार घाट तक करीब 12 किलोमीटर की यात्रा कराएगा.

बता दें कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तो है, साथ ही भगवान राम से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. इस जटायु क्रूज में करीब 100 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. इसका किराया ₹300 प्रति व्यक्ति होगा. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन से ही सरयू में इस क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा. इस क्रूज के अंदर 70 लोग तो वहीं क्रूज के बाटम पर 30 यात्री जल यात्रा का आनंद ले सकेंगे. अयोध्या क्रूज़ लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने जटायु क्रूज़ बोट के बारे में जानकारी दी और बताया, “हम अयोध्या आने वाले अपने यात्रियों व पर्यटकों को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय यात्रा की अनुभव प्रदान करने जा रहे हैं 

Scroll to Top